कौशाम्बी, मार्च 7 -- संदीपनघाट थाने के गौसपुर कछार में तैयार साढ़े तीन बीघा सरसों की फसल को दबंग परिजनों संग जबरन काट ले गया। विरोध करने पर वह गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित किसान ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। गौसपुर गांव निवासी रामकेश ने बताया कि कछार में उसकी तीन बीघा दस बिस्वा सरसों की फसल पक कर तैयार थी। गुरुवार को गांव का ही एक दबंग परिजनों संग सरसों की फसल जबरन काट ले गया। विरोध करने पर उसने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित किसान ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.