कौशाम्बी, फरवरी 3 -- मंझनपुर, संवाददाता फार्मर रजिस्ट्री के साथ ही साथ ई-खसरा पड़ताल की भी कार्रवाई शुरू हो चुकी है। ई-खसरा का सर्वे करने में संबंधित कर्मचारी हीलाहवाली कर रहे हैं। इससे प्रगति काफी खराब है। साढ़े चार लाख गाटों में से अब तक केवल 570 गाटों का ही सर्वे हो चुका है। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई है। वहीं एडीएम ने भी संबंधित अधिकारियों को चेताया है। फार्मर रजिस्ट्री के साथ ही साथ लेखपाल, पंचायत सहायक व कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मियों को ई-खसरा का शत-प्रतिशत पड़ताल करना है। सभी कर्मचारियों की आईडी क्रिएट करनी है। साथ ही नए कर्मचारियों की भी आईडी क्रिएट होनी है। डीएम ने इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया था कि आईडी क्रिएट कराकर सर्वे शुरू कराएं। हाल ही में डीएम ने इसकी समीक्षा की तो प्रगति चौंकाने वाली रही। कुल चार लाख 48 हजा...