खगडि़या, दिसम्बर 7 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। शहर के बलुआही बस स्टैण्ड का जल्द ही सूरत बदलने वाला है। लगभग साढ़े चार करोड़ की लागत से मॉडल बस स्टैण्ड बनाया जाएगा। जिससे यहां पर यात्रियों क े लिए सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यानि कड़ाके के धूप हो अथवा बरसात का मौसम यात्रियों को परेशानी नहीं होगी। इसके लिए पूर्व में ही नगर परिषद द्वारा कार्ययोजना तैयार किया जा चुका है। हालांकि टेंडर की प्रक्रिया की जा रही है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होते ही यहां पर मॉडल बस स्टैण्ड का निर्माण कार्य शुरु कर दिया जाएगा। आने वाले दिनों में यात्रियों क ो अपने गंत्व्य तक जाने के लिए वाहन क े इंतजार करना बोझिल नहीं रह जाएगा। बलुआही बस स्टैण्ड से खुलती है कई राज्यों के लिए बसें : खगड़िया का मुख्य बस स्टैण्ड बलुआही बस स्टैण्ड है। यहां से खगड़िया जिले के विभिन्न क्...