बेगुसराय, दिसम्बर 18 -- साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में स्थानीय थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में पुलिस अधीक्षक ने दर्जनों लोगों की शिकायत शिकायत सुनी और अधिकारियों को समुचित कार्रवाई का निर्देश दिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय जनप्रतिनिधि से भी बात की और लोगों से बेहतर पुलिसिंग के सहयोग की अपील की। पुलिस अधीक्षक ने कहा आम लोग बिना डरे अवांछित लोगों व क्रियाकलापों को पुलिस तक पहुंचाने की अपील और लोगों को भरोसा दिया कि ऐसी कोई भी सूचना देने वाले लोगों की सुरक्षा पुलिस का कर्तव्य होगा। पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों को भी पुलिस व आम जन के बीच बेहतर संबंध बनाने की अपील की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने लोगों से स्थानीय थानाध्यक्ष ...