बेगुसराय, मार्च 18 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिले के साहेबपुरकमाल प्रखंड अंतर्गत हीराटोल जीरोमाईल के समीप गोलम्बर व अंडर पास के निर्माण क लिए डीएम ने परियोजना निदेशक एनएचएआई को प्रस्ताव भेजा है। बलिया एसडीओ ने 25 नवंबर 2024 को इसके लिए डीएम को पत्र भेजा था। डीएम ने 21 नवंबर 2024 को मुंगेर गंगा ब्रिज एवं उसके पास स्थित हीराटोल जीरोमाईल साहेबपुर कमाल का निरीक्षण किया था। इसमें बेगूसराय मुंगेर ब्रिज से बेगूसराय और खगड़िया की तरफ़ जाने वाले वाहनों के सुरक्षित आवागमन की समीक्षा की गयी थी। इस क्रम में यह पाया गया कि हीराटोल जीरोमाईल के समीप प्रायः चालकों द्वारा गलत दिशा में आने के कारण यहां पर दुर्घटना की प्रबल संभावना बनी रहती है। जो भी बड़ी गाड़ियां बेगूसराय से मुंगेर पुल की तरफ जाती है इस जगह यूटर्न में जगह की कमी के कारण गलत दिशा में प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.