बेगुसराय, नवम्बर 30 -- साहेबपुरकमाल। प्रखंड क्षेत्र में सोमवार सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी बिजली कंपनी के जेई विनय कुमार सिंह ने दी। बताया कि 33 हजार वोल्ट लाइन सहित सप्लाई लाइन के मेंटेनेंस को लेकर चौकी पावर सब-स्टेशन को मिलने वाली बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बताया कि अपराह्न तीन बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...