छपरा, दिसम्बर 27 -- 21 साहेबगंज साढ़ा रोड में अतिक्रमण हटाने के लिए शनिवार को दल बल के साथ पहुंची नगर प्रशासन की टीम छपरा, एक संवाददाता। साहेबगंज से साढ़ा मछली हट्टा तक दूसरी बार शनिवार को अतिक्रमण हटाया गया। हालांकि अतिक्रमण हटाने के तुरंत बाद से इस रोड में सब्जी मंडी लगाना शुरू कर दिया गया। बताया जाता है कि जिस प्रकार से अतिक्रमण हटाने की कारवाई की जा रही है। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि नगर प्रशासन अतिक्रमण नहीं हटा रही है बल्कि खाना पूर्ति कर रही है। इस रोड से जबतक पूरी तरह से अतिक्रमण नहीं हटाया जाएगा तब तक शहर में जाम जैसी समस्या हमेशा उत्पन होती रहेगी। अतिक्रमण हटाने के लिए निगम प्रशासन के पदाधिकारी पूरी तरह से मुस्तैद दिखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.