मुजफ्फरपुर, अप्रैल 15 -- साहेबगंज, हिसं। थाना क्षेत्र के वसंतपुर गांव के समीप मंगलवार को सड़क पर बने ब्रेकर को पार करने के दौरान बाइक सवार महिला गिर गई। इस हादसे में महिला पूर्वी चंपारण के चकिया निवासी परमेश्वर पासवान की पत्नी 32 वर्षीया सविता देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे यहां से एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। वह साहेबगंज स्थित मायके से बाइक से पति के साथ ससुराल जा रही थी। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.