भागलपुर, फरवरी 20 -- भागलपुर। वरीय संवाददाता विवि थाना क्षेत्र के साहेबगंज में पीतांबर चौक के पास शुक्रवार की देर शाम दुर्घटना में बच्ची के जख्मी होने के बाद दो पक्षों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया। दुर्घटना में बच्ची को चोट आई जिसके बाद बाइक सवार को लोगों ने रोक लिया। उसे घेरकर पीटा गया। बाइक सवार की तरफ से भी कुछ लोग इकट्ठा हो गए। दोनों पक्षों के बीच मारपीट और हंगामा होने लगा। काफी संख्या में वहां पर लोग इकट्ठा हो गए। तनाव को देख विवि थाना की पुलिस पहुंची। अतिरिक्त पुलिस बल को भी घटनास्थल पर भेजा गया। विवि थानेदार ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है। उनका कहना है कि किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.