मुजफ्फरपुर, अप्रैल 22 -- साहेबगंज, हिसं। साहेबगंज सीएचसी में इलाज कराने जा रही एक नाबालिग लड़की का लोदिया गांव के पहले चौर के समीप से सोमवार को अपहरण कर लिया गया। नाबालिग स्थानीय थाना क्षेत्र की रहने वाली है। मामले में लड़की के पिता ने मंगलवार को थाना में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें दरिया छपरा गांव के मो. मुस्तुफा, मो. अनवर समेत चार लोगों को आरोपित किया है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री सरकारी अस्पताल में इलाज कराने के लिए घर से निकली थी। शाम तक घर नहीं लौटी। खोजबीन के दौरान पता चला कि आरोपितों ने जबरन खींचकर उसकी पुत्री को चारपहिया गाड़ी में बैठा लिया और देवरिया की ओर भाग निकले। उन्होंने अप्रिय घटना की भी आशंका जताई है। थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.