मुजफ्फरपुर, मई 3 -- मुजफ्फरपुर, मुख्य संवाददाता। साहेबगंज-मानिकपुर फोरलेन निर्माण को लेकर अर्जित की गई भूमि के रैयतों को मुआवजा देने के लिए पर्चा का सत्यापन शिविर लगाकर किया जाएगा। इस संबंध में अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने पारू सीओ को पत्र लिखा है। उन्होंने जल्द शिविर लगाकर बासगीत पर्चा का सत्यापन करने और रिपोर्ट देने को कहा है। ताकि, मुआवजा भुगतान किया जा सके। बताया गया कि उक्त फोरलेन निर्माण को लेकर पारू में 0.038446 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की गई है। स्थानीय भोला राम के द्वारा इसमें से 0.010 हेक्टेयर भूमि के लिए मुआवजा राशि की मांग की गई है। उनकी ओर से पर्चा का जिक्र किया गया है। अपर भू-अर्जन पदाधिकारी ने कहा कि इसका सत्यापन अनिवार्य है। इसलिए उन्होंने पारू सीओ से सत्यापन कर रिपोर्ट देने को कहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.