मुजफ्फरपुर, जनवरी 10 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। बिहार एसटीएफ की विशेष टीम व जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर साहेबगंज के माधोपुर हजारी गांव के मुरारी कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी सात-आठ जनवरी की रात की गई। उसके पास से एक देसी पिस्टल, दो कारतूस व एक मोबाइल जब्त किया गया है। मालूम हो कि बिहार एसटीएफ को सूचना मिली कि मुरारी साहेबगंज थाना क्षेत्र में किसी बड़ी घटना की साजिश रच रहा है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.