मुजफ्फरपुर, फरवरी 23 -- साहेबगंज, हिसं। साहेबगंज निवासी उत्कर्ष प्रकाश ने अपनी मेहनत, लगन और संकल्प के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है। उन्हें भारत सरकार की ओर से उच्चस्तरीय शोध के लिए मेलबर्न आस्ट्रेलिया भेजा गया है। उन्हें 17 फरवरी को कॉमनवेल्थ ऑफ ऑस्ट्रेलिया में शोध के लिए चयनित किया गया। वे कचरे से जरूरी खनिजों की रिकवरी पर शोध करेंगे। उत्कर्ष का शैक्षणिक सफर साधारण स्कूल से शुरू हुआ। इसके बाद देश के प्रतिष्ठित संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी आईएसएम धनबाद में पीएचडी स्कॉलर के रूप में चयन हुआ। यहां उन्होंने शोध के क्षेत्र में अनुशासन और नवाचार के साथ काम किया। वह अपनी सफलता का श्रेय पिता अनिल कुमार, मां चंचला कुमारी, अग्रज प्रखर रवि और नाना जयनंदन ठाकुर को दिया है। उत्कर्ष ने आईआईटी की तैयारी कर रहे छात्रो...