मुजफ्फरपुर, मई 24 -- साहेबगंज। संकुल संसाधन केंद्र जगदीशपुर परिसर में तीन दिवसीय मशाल प्रतियोगिता में 77 छात्रों का चयन किया गया। संकुल प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि शारीरिक शिक्षक नागेंद्र साह एवं पंकज कुमार की देखरेख में लंबी कूद, कबड्डी, फुटबॉल, क्रिकेट, थ्रो बॉल प्रतियोगिता में जगदीशपुर मिडिल स्कूल, जगदीशपुर हाईस्कूल, जगदीशपुर नहर मिडिल स्कूल, धरमपुर राम मिडिल स्कूल, बैजतापुर मिडिल स्कूल और मधुरापुर मिडिल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें बीआरसी स्तर पर खेलने के लिए 77 छात्रों का चयन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.