मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- साहेबगंज। रजवाड़ा हलीमपुर में एमसीपीआई (यू) की जिला कमेटी की बैठक हुई। इसमें आंदोलन की रणनीति बनाई गई। जिला सचिव भूपनारायण सिंह ने कहा कि देश और राज्य की सरकार जनमानस को वास्तविक सच से गुमराह कर रही है। इस हकीकत से जनता को रूबरू कराने की जवाबदेही पार्टी कार्यकर्ताओं को उठानी होगी। इस दौरान 23 मार्च को शहीद भगत सिंह का शहादत दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर विभाकर विमल, अली महम्मद, बावरा बादल, बाबूलाल सहनी, राघव पटेल, पाषाण, विश्वनाथ पासवान, गणेश विद्यार्थी, राज्य सचिव चंद्रमोहन प्रसाद मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.