मुजफ्फरपुर, नवम्बर 15 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। निवर्तमान पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह पर साहेबगंज की जनता ने पांचवीं बार भरोसा जताया है। हालांकि, पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार जीत का अंतर कम हुआ है। उन्होंने 13,522 वोट से प्रतिद्वंद्वी राजद के पृथ्वीनाथ राय को शिख्सत दी है। इससे पहले 2020 में राजू कुमार सिंह ने पृथ्वीनाथ राय के रिश्तेदार रामविचार राय को 15,333 मत से हराया था। पृथ्वीनाथ राय राजद सरकार में मंत्री रहे हैं। वे रामविचार राय के रिश्तेदार हैं। साथ ही साहेबगंज से राजद के सक्रिय कार्यकर्ता भी हैं। वहीं राजू सिंह सबसे पहले फरवरी, 2005 में लोजपा के टिकट पर साहेबगंज से विधायक बने थे। उस वक्त भी राम विचार राय को 12,600 वोट से हराया था। इसी साल अक्टूबर-नवंबर में दोबारा हुए चुनाव में जदयू के टिकट पर मैदान में उतरे, लेकिन जीत का अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.