देवरिया, दिसम्बर 28 -- लार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। लार युवा मोर्चा के पदाधिकारियों का चुनाव शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लार युवा मोर्चा के केन्द्रीय कार्यालय पर शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी अजहर अंसारी एवं अमर श्रीवास्तव की देखरेख में पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इसमें साहू विशाल कुमार गुप्ता को अध्यक्ष, सज्जू लारी उपाध्यक्ष , सचिन विश्वकर्मा महासचिव, वसीम अहमद सचिव, अश्वनी कुमार मीडिया प्रभारी तथा सुनील कुमार पाण्डेय कोषाध्यक्ष बनाए गए। जीनू लारी, सुरेन्द्र कुशवाहा, इमरान लारी एवं सौरभ पाण्डेय कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए। संगठन के संयोजक प्रियेश त्रिपाठी ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.