बिजनौर, नवम्बर 26 -- साहू जैन महाविद्यालय, नजीबाबाद में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में कई शैक्षिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ जिसमें संविधान दिवस पर शपथ, चित्रकला, भाषण तथा संगोष्ठी आदि का आयोजन किया गया। साहू जैन महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ मुकेश कुमार डॉ. सरोज बाई एवं डॉ. सूर्यकांत भारती के निर्देशन में रोवर रेंजर एवं एनसीसी कैडेट्स एवं छात्र छात्राओं ने राष्ट्र की अखंडता, संप्रभुता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने की शपथ ली। प्राचार्य प्रो बीएस तोमर ने संविधान की शपथ दिलाई। इस मौके पर संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। प्रो. अरुण देव जयसवाल की अध्यक्षता व डॉ. शैलेन्द्र पाल सिंह के संचालन में संगोष्ठी हुई। सूर्यकांत भारती, प्रो. अरुण देव जयसवाल ने संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी। चित्र कला प्रतियोगिता का भी आयोजन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.