अल्मोड़ा, जनवरी 6 -- स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू के बयान पर आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दौलाघट में मंत्री और उनके पति का पुतला फूंका। साथ ही कार्रवाई की मांग की। ब्लॉक अध्यक्ष शिव राज सिंह नयाल के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने केबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि महिलाएं कैसे सुरक्षित होंगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। कार्यकर्ताओं ने बयान की निंदा करते हुए सरकार से दोनों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं होती है तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। कार्यक्रम में पूर्व राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा, ब्लॉक अध्यक्ष शिवराज नयाल, विस प्रभारी पीतांबर पांडे, पू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.