हल्द्वानी, जनवरी 4 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। कैबिनेट मंत्री के पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ उत्तराखंड क्रांति दल ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। रविवार को कोतवाल को दिए शिकायती पत्र में कहा कि साहू का बिहार की बेटियों के लिए दिया गया बयान अत्यंत निंदनीय है। मानव तस्करी, महिलाओं के शोषण, जबरन विवाह जैसे गंभीर अपराधों की ओर सीधा संकेत करता है। यह संगठित अपराध की श्रेणी में आता है। यह समाज में भय और भ्रम फैलाने वाला गैर-जिम्मेदाराना बयान है। इसके लिए एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई। कोतवाल विजय मेहता ने बताया तहरीर के आधार पर जांच की जाएगी। इस मौके पर यूकेडी के केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल, नगर अध्यक्ष हरीश चंद्र जोशी, महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष काजल खत्री, कोषाध्यक्ष हरीश पांडे, मनमीत सिंह, करण जोशी, सावन उनियाल, प्रकाश ...