रामपुर, फरवरी 5 -- रामपुर के सर्राफा बाजार के साहूकारा सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष संजय पाठक ने कोषाध्यक्ष विवेक अग्रवाल के द्वारा पुलिस अध्यक्ष को सोने चांदी के दाम बढ़ने की बजह से सर्राफा व्यापारियों को हो रही परेशानियों के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र लिखा। जिसमें उन्होनें बताया कि आज कल सोने चांदी के दाम आसमान छू रहे हैं। जिन ग्राहाको ने जेवर गिरवी रखकर 5 व 10 साल उसमें कोई पैसा जमा नही किया वह अपने माल को दुकानदार से वापस मांग रहे है। जबकि दुकानदार ने ग्राहक को निर्देशित कर दिया था कि प्रत्येक 6 महा में बयाज भरना आवश्यक है। दूकानदारों कि प्रार्थना है कि किसी भी स्थिति मे दुकानदारो पर कोई आच न पायें। धन्यवाद।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...