बेगुसराय, मार्च 16 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। लोहियानगर थाना क्षेत्र लालपुर गांव के समीप बहियार स्थित खेत में जमीन के गुफानुमा गड्ढे से 60 वर्षीया एक बुजुर्ग महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। शुक्रवार को शव मिलने की जानकारी मिलते ही देखने के लिए घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भर्रा गांव गाछी टोला निवासी भुवन साह की 60 वर्षीया पत्नी लुखिया देवी थी। घटना की सूचना पर डीएसपी-एक सुबोध कुमार सहित लोहियानगर थानाध्यक्ष जितेंद्र राम एवं मुफस्सिल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे लिया। उसके बाद शव को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने पुलिस के समक्ष हत्या का आरोप लगाया है। रोते-बिलखते परिजनों ने बताया कि गुरुवार की शाम उक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.