गढ़वा, मई 25 -- गढ़वा। झारखंड टेनिस एसोसिएशन व जीमखाना क्लब रांची के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित झारखंड स्टेट क्ले कोर्ट टेनिस चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग में झारखंड के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी रांची के साहिल अमीन ने फाइनल मुकाबले में जमशेदपुर के टेनिस खिलाड़ी देव सिन्हा को शॉर्ट सेट के मुकाबले में 3-4, 4-2, 4-1 के स्कोर से हराकर झारखंड स्टेट क्ले कोर्ट टेनिस चैंपियनशिप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया । साहिल इससे पहले इसी वर्ष जनवरी माह में आयोजित झारखंड स्टेट हार्ड कोर्ट टेनिस चैंपियनशिप का खिताब जीता था। साहिल ने एक ही वर्ष में दोनों तरह के टेनिस कोर्ट के विजेता बन कर झारखंड सुपर स्लैम टेनिस चैंपियनशिप का टाइटल अपने नाम कर लिया। साहिल ने सेमीफाइनल में धनबाद के टेनिस खिलाड़ी रणवीर सिंह देव को 4-1, 4-0 के भारी अंतर स्कोर से हराकर फाइनल में प्रवेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.