अल्मोड़ा, दिसम्बर 9 -- हरीदत्त पेटशाली इंटर कॉलेज चितई के छात्र साहिल सिंह सिराड़ी 13 से 17 दिसम्बर को लखनऊ में होने वाली राष्ट्रीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। साहिल के पिता किसान और माता ममता सिराड़ी गृहिणी है। साहिल की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य डॉ. महेंद्र सिंह महरा, प्रबंधक गिरीश चंद्र पेटशाली, जिपं सदस्य प्रेम सिंह लटवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपा आर्या, ग्राम प्रधान हिमांशु सिंह सिराड़ी आदि ने खुशी जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...