विकासनगर, जनवरी 8 -- अंकिता भंडारी मामले में भाजपा और उसके पदाधिकारियों को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए भाजपाइयों ने साहिया में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कांग्रेस का पुतला भी दहन किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस से सबूत पेश करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अंकिता हत्याकांड मामले में दोषियों को उम्रकैद की सजा हो चुकी है। अब एक महिला के ऑडियो के आधार पर कांग्रेस इस प्रकरण में भाजपा और उनके पदाधिकारियों को बदनाम करने में लगी हुई है। कहा कि अगर कांग्रेस के पास अंकिता भंडारी मामले में भाजपा प्रदेश प्रभारी के शामिल होने के सबूत हैं तो वह कोर्ट में उन्हें पेश क्यों नहीं कर पा रही है। कहा कि अपनी राजनीति को चमकाने के लिए कांग्रेस साजिश के तहत भाजपा को बदनाम कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि अगर कांग्रेस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.