विकासनगर, अक्टूबर 9 -- जनजातीय क्षेत्र जौनसार में इन दिनों नगदी फसलों के साथ क्षेत्र की मुख्य फसल अदरक मंडी में पहुंच रही है। साहिया मंडी में अदरक 40 से 45 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। वहीं, विकासनगर मंडी में 50 से 62 रुपये प्रति किलो से बीक रहा है। किसानों का कहना है कि साहिया मंडी में बाहरी व्यापारी के नहीं आने से दामों में इतना अन्तर देखने को मिल रहा है। वहीं, विकासनगर मंडी में बाहर के व्यापारियों के आने से दाम बढ़े हैं। किसान सूरत सिंह चौहान, बचन राणा, यशपाल तोमर, रवीन्द्र तोमर, विजय पाल सिंह, चतर सिंह, दर्शन सिंह नेगी, कृपाल सिंह, अर्जुन सिंह चौहान आदि का कहना है कि पिछले सप्ताह से साहिया मंडी की तुलना में विकासनगर की मंडी में सही दाम मिल रहे हैं। जिस कारण किसान साहिया मंडी के बजाय विकासनगर मंडी का रुख कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि साह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.