गाज़ियाबाद, दिसम्बर 8 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र की 265 फैक्ट्रियों ने नगर निगम से पानी का कनेक्शन नहीं लिया। ऐसे फैक्ट्री संचालक भूजल का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। निगम कनेक्शन नहीं लेने वाली फैक्ट्रियों पर जुर्माना लगाएगा। साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में पानी आपूर्ति के लिए 40 एमएलडी का टेरिटरी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (टीएसटीपी) लगाया है। इसमें सीवर का पानी भी शोधित किया जा रहा है। पानी आपूर्ति के लिए 95 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन डाली है। साथ ही एक टंकी का निर्माण कराया है। टेरेटिरी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट इंदिरापुरम में बनाया है। औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 में करीब 1440 फैक्टरी हैं। इनमें से 1175 फैक्ट्रियों में ही पानी कनेक्शन है। शेष 265 फैक्ट्रियों ने पानी कनेक्शन नहीं लिया। जलकल विभाग के महाप्रबंधक केपी आनंद ...