मुरादाबाद, दिसम्बर 27 -- चार साहिबजादों की श्रद्धांजलि पर गुरुद्वारा सिख संगत चंद्र नगर से बाल खालसा मार्च निकाला गया। यह मार्च चार साहिबजादों के शौर्य और बलिदान की याद में निकाला गया। छोटे बच्चे खालसा रूप धारण किए थे। इनके साथ गतका पार्टी हैरतअंगेज करतबों से सभी को अचंभित करती रही। स्त्री संगत रास्ते भर शबद कीर्तन करती रही। मार्च की शुरूआत चावला गेस्ट हाउस से हुई। बैंड की धुन, शबद कीर्तन और जयकारों के साथ मार्च आगे बढ़ा। यह लोकोशेड और चंद्रनगर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर गुरुद्वारा पहुंचा। रास्ते में लोगों ने स्वागत किया और समर्थन करते हुए मार्च में शामिल होते गए। गुरुद्वारा पहुंचकर शबद कीर्तन हुआ और बच्चों को सम्मानित किया गया। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। इससे पूर्व नगर विधायक रितेश गुप्ता ने मार्च का आरंभ कर सभी का उत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.