बुलंदशहर, दिसम्बर 26 -- नगर के लाल तालाब स्थित गुरुद्वारे में गुरु गोविंद सिंह के चारों साहिबजादों के शहीदी सप्ताह के उपलक्ष्य में विशेष दीवान सजाया गया। इस दौरान साहिबजादों के अद्वितीय बलिदान और वीरता के इतिहास से संगत को अवगत कराया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेका और गुरु का आशीर्वाद लिया। शहर में आज प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी और लोगों को प्रसाद का वितरण होगा। गुरुद्वारे के सेवादार ग्रंथी रंजीत सिंह, राजीव सिंह, जसविंदर सिंह ने बताया कि धर्म और मानवता की रक्षा के लिए गुरु गोविंद सिंह जी के चारों पुत्रों ने अल्पायु में जो शहादत दी, वह पूरे विश्व के इतिहास में मिसाल है। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इसे लेकर जिले भर में शहीदी सप्ताह चल रहा है और इसमें गुरुद्वारे में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। प...