सहारनपुर, दिसम्बर 30 -- चार साहिबजादों के शहीदी सप्ताह के अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों द्वारा श्रद्धा और सेवाभाव के साथ रेलवे रोड पर चाय एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिबजादे अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह, फतेह सिंह की शहादत को स्मरण करना रहा। मुगल शासन के दौरान इन वीर साहिबजादों ने देश, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनकी अमर शहादत की स्मृति में हर वर्ष शहीदी सप्ताह मनाया जाता है। ताकि वर्तमान और आने वाली पीढ़ी उनके त्याग, साहस और धर्मनिष्ठा से प्रेरणा ले सके। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री रजत मित्तल ने कहा कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहीदी सप्ताह को पूर्ण श्रद्धा और सेवा भाव से मनाया गया...