वाराणसी, दिसम्बर 26 -- वाराणसी हिटी। बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष स्नेहा उपाध्याय ने वीर बाल दिवस के मौके पर शुक्रवार को कहा कि गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों का बलिदान स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है, जो आने वाली पीढ़ियों को देश, धर्म और मानवता के लिए सब कुछ न्यौछावर करने की प्रेरणा देता रहेगा। वे रामनगर स्थित बालक-बालिका गृह राजकीय पाश्चातवर्ती संगठन में आयोजित कार्यक्रम में बोल रही थीं। दिल्ली में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित बच्चों के साथ यहां के बच्चे भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। इसके बाद बच्चों ने खेल, देशभक्ति, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। जिनमें नाटक, गीत एवं कविताओं के माध्यम से साहिबजादों के जीवन, संघर्ष और बलिदान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर राधा किशोरी बालिका इंटर कॉलेज की छात्...