मुंगेर, दिसम्बर 27 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। सरस्वती विद्या मंदिर, मुंगेर में शुक्रवार को वीर बाल बलिदानी दिवस श्रद्धा, सम्मान और राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरु गोविंद सिंह के साहिबज़ादों के अद्वितीय बलिदान को स्मरण करते हुए उनके साहस, धर्मनिष्ठा और आत्मबल पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह ने कहा कि वीर बाल बलिदानी दिवस हमें उस अनुपम त्याग की याद दिलाता है, जिसने पूरी मानवता को यह संदेश दिया कि सत्य और धर्म की रक्षा के लिए किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में भी साहिबज़ादों ने अत्याचार के सामने झुकने से इंकार कर अमरता प्राप्त की। उपप्रधानाचार्य अमन कुमार सिंह ने कहा कि इतिहास में ऐसे उदाहरण विरले ही मिलते हैं, जहां बाल अवस्था में ही किसी ने धर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.