साहिबगंज, मार्च 10 -- साहिबगंज । जिले में महज कुछ ही महीनों में तीन दुर्लभ पक्षी देखे गए हैं। इनमें से दो पक्षी को उधवा पक्षी अभ्यारण्य एवं तीसरे को मोतीझरना के आसपास देखा गया है। वन विभाग इसे पर्यावरण संरक्षण व वन्यजीव अध्ययन के लिए महत्वपूर्ण मान रहा है। विभाग इन दुर्लभ पक्षियों को पर्याप्त संरक्षण देने के लिए आवश्यक तैयारी में जुटा है। दरअसल, बड़ी चोंच और गले की थैली वाली स्पॉट-बिल्ड पेलिकन पक्षी कुछ समय पहले उधवा पक्षी अभ्यारण्य में देखा गया है। उधवा पक्षी अभ्यारण्य को हाल ही में रामसर साइट घोषित हो किया गया है। यह झील प्रवासी पक्षियों के लिए महत्वपूर्ण है। स्पॉट-बिल्ड पेलिकन पक्षी मुख्य रूप से ईरान व इंडोनेशिया में पाया जाता है। भारत में भी कहीं-कहीं देखने को मिलता है। इस पक्षी का वैज्ञानिक नाम पेलेकैनस फिलिपेन्सिस है। इस प्रजाति के प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.