साहिबगंज, जनवरी 6 -- साहिबगंज। साहिबगंज महाविद्यालय के बीएड सत्र-2025 -27 के लिए रिक्त रह गए अनुसूचित जनजाति कोटे के एक सीट के लिए आवेदन मांगा गया है। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने बीएड में नामांकन को निर्देश जारी किया गया है जिसके तहत साहिबगंज महाविद्यालय में रिक्त रह गये सीट के लिए पांच जनवरी से 10 जनवरी तक अभ्यर्थी अपना आवेदन दे सकेंगे। नामांकन के लिए चयन सीएमएल मेरिट लिस्ट रैंकिंग एवं आरक्षण संबंधी निर्गत संकल्प के आधार पर होगा। नामांकन के लिए सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों एवं अंक पत्रों की छाया प्रति, रजिस्ट्रेशन स्लिप, बीएड अप्लाई एडमिट कार्ड , एंट्रेंस में प्राप्त अंक पत्र , जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र तथा मोबाइल नंबर एवं अन्य सभी आवश्यक कागजात के साथ आवेदक करना होगा। उक्त जानकारी प्राचार्य प्रो: एसआरआई रिजवी ने दी है।

हिं...