साहिबगंज, फरवरी 22 -- शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से साहिबगंज के अखिल विश्व गायत्री परिवार के उप जोन समन्वयक श्याम नंदन सिंह का स्थानांतरण बोकारो कर दिया गया है। उनके स्थान पर भागलपुर निवासी इंजीनियर अनिल कुमार को पद स्थापित किया गया है। निवर्तमान उपजोन समन्वयक की भावपूर्ण विदाई तथा नव आगंतुक उप जोन समन्वयक का हार्दिक स्वागत करने को लेकर 24 फरवरी मंगलवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे गायत्री शक्तिपीठ के श्रीराम सभागार में एक गोष्ठी आयोजित की गई है। इसमें उपजोन के सभी सदस्यों को आमंत्रति किया गया है। उक्त जानकारी राज किशोर प्रसाद ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...