साहिबगंज, मई 16 -- साहिबगंज। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और देश की सेना के सम्मान में शुक्रवार को भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा जिलाध्यक्ष उज्ज्वल मंडल के नेतृत्व में स्थानीय गांधी चौक से पूर्वी फाटक तक के लिए तिरंगा यात्रा निकाला गया। मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव सहित कई थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा की कश्मीर के पहलगाम में कई सैलानियों की धर्म पूछ कर आतंकियों ने निर्मम हत्या कर दी। इसमें पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों का हाथ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि पाकिस्तान को उसकी इस काम की पूरी सजा व जवाब मिलेगा और फिर देश की सेना ने पाकिस्तान स्थित नौ आंतकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर करारा जवाब दिया। इसके लिए देश की सेना का जवाब नहीं है। मौके पर दर्जनों भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.