मुंगेर, फरवरी 10 -- मुंगेर, हिप्र.। घोषी टोला रोड स्थित मो खालिद शम्स के आवासीय परिसर में साहित्य प्रहरी की मासिक गोष्ठी आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता कुमार विजय गुप्त ने की। मुख्य अतिथि गनगनिया,सुल्तानगंज से पधारे कवि एवं रंगकर्मी साथी सुरेश सूर्य थे। साहित्य की उपादेयता पर साहित्यकार शिवनंदन सलिल ने कहा कि, साहित्य हर युग में मानवता का समर्थक और अन्याय का विरोधी रहा है। विश्व में जितनी भी क्रांतियां हुई हैं, सभी में साहित्य का सहयोग रहा है। आज भी साहित्य कमोवेश अपने कार्य में लगा है। उर्दू सर्किल के गजाली ने कहा कि साहित्य समाज का रक्षक है। हर जमाने में साहित्य ने जनता को जागरूक बनाया है। अन्याय का विरोध किया है। अध्यक्षीय भाषण में कुमार विजय गुप्त ने कहा कि साहित्यत एक प्रभावशाली अस्त्र है, जिसके द्वारा अन्याय, अत्याचार, शोषण रूपी दानव क...