सहरसा, फरवरी 23 -- सहरसा। कोसी साहित्योत्सव सह साहित्यकार हरिशंकर श्रीवास्तव 'शलभ' साहित्य स्मृति सम्मान समारोह" की तैयारी को लेकर रविवार को पंचवटी चौक स्थित शशि सरोजनी रंगमंच सेवा संस्थान, कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। संस्थान सचिव वंदन वर्मा की अध्यक्षता में स्थानीय देव रिजॉर्ट में 15 मार्च को आयोजित समारोह में व्याख्यान, कवि सम्मेलन, लोक गायन-नृत्य एवं लघु नाटक- तीन सत्रों में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर चित्रकला प्रदर्शनी व पोस्टर प्रदर्शनी लगाने का भी निर्णय लिया गया। सचिव ने कहा कि उक्त अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों से कई नामचीन साहित्यकारों का आगमन होगा। वही चयन समिति के निर्णयानुसार वर्ष 2025-26 के लिए हरिशंकर श्रीवास्तव 'शलभ' स्मृति साहित्य शिखर सम्मान हिन्दी साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर ध्रुव गुप्त को प्रदान किया...