सहारनपुर, मार्च 17 -- सहारनपुर नगर शांति समिति ने सहारनपुर के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ वीरेन्द्र आज़म को हिंदी साहित्य की विभिन्न विधाओं में निरंतर साहित्य साधना और शीतल वाणी हिंदी त्रैमासिक के माध्यम से हिंदी को समृद्ध करने के लिए यहां एक समारोह में शाल ओढ़ाकर व सम्मान चिह्न प्रदान कर पुरस्कृत किया है। नगर शांति समिति द्वारा समारोह का आयोजन होली पर्व के उपलक्ष में सद्भाव समारोह के रूप में किया गया था। सम्मान चिह्न समिति के अध्यक्ष अशोक गांधी ने प्रदान किया। समिति चेयरमैन जयनाथ शर्मा ने बताया कि डॉ वीरेन्द्र आज़म कहानी, लघु कथा, आलोचना, व्यंग्य, कविता, हाइकु, समीक्षा एवं सम्पादन आदि विधाओं के माध्यम से हिंदी साहित्य की लगातार सेवा कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.