पटना, जनवरी 30 -- बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन में महाकवि जयशंकर प्रसाद की जयंती शुक्रवार को मनायी गई। मौके पर कवि सम्मेलन भी आयोजित हुआ। सम्मेलन अध्यक्ष डॉ. अनिल सुलभ ने कहा कि जयशंकर प्रसाद ने हिन्दी जगत को कहानी, कविता, नाटक व उपन्यासों का उद्भुत संग्रह प्रदान किया। बहुत ही कम उम्र में वे दुनिया को अलविदा कह गए, लेकिन हिन्दी पाठकों के बीच उन्होंने अमिट छाप छोड़ी है। कवि सम्मेलन में चंदा मिश्र, आराधना प्रसाद, प्रो. सुनील कुमार उपाध्याय समेत अन्य कवि-कवियित्रियों ने अपनी रचनाओं का पाठ कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...