मिर्जापुर, दिसम्बर 1 -- मिर्जापुर,संवाददाता। नगर के रमईपट्टी स्थित आचार्य रामचंद्र शुक्ल स्मारक शिक्षण संस्थान के तत्वावधान में डा.संगीता पाल रचित बचपन की पचपन कविताओं के पुस्तक का विमोचन, कवि गोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पुस्तक का विमोचन बतौर मुख्य अतिथि उप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्याक्ष सोहनलाल श्रीमाली,साहित्यकार भोलानाथ कुशवाहा ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि साहित्य समाज और संस्कृति को संरक्षित करता है। डॉ संगीता पाल ने अपनी कविताओं के माध्यम से बच्चों को संस्कृति से जोड़ा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ साहित्यकार भोलानाथ कुशवाहा ने कहा कि डॉ संगीता पाल ने बच्चों के लिए उपयोगी पुस्तक का सृजन किया है। डॉ. संगीता पाल, रवि खामोश, सुशीला, अर्चना, मुहीब मिर्जापुर, विजय कुमार श्रीवास्तव, गुमनाम मीरजाप...