भागलपुर, फरवरी 14 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। मंदरोजा स्थित प्रगति शिक्षण संस्थान में साहित्य सफर संस्था द्वारा वीर रस की कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान की 76वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक जगतराम साह कर्णपुरी ने की, जबकि कवि रंजन कुमार राय ने चित्र पर माल्यार्पण कर समारोह का शुभारंभ किया। वक्ताओं ने सुभद्रा कुमारी चौहान के ओजपूर्ण साहित्य और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को याद किया। उनके कालजयी काव्य झांसी की रानी की पंक्तियों को दोहराते हुए वक्ताओं ने उन्हें हिंदी साहित्य की महान विभूति बताया। इस अवसर पर अजय शंकर प्रसाद, राजीव रंजन और संतोष कुमार सहित कई साहित्यकारों ने पुष्प अर्पित कर अपनी भावांजलि दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...