जमुई, मार्च 10 -- जमुई। रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा समस्त बिहार प्रदेश में साहित्य बिक्री दिवस के उपलक्ष्य में साहित्य बिक्री कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम जिले के संघ के नगर प्रचार प्रमुख ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में महराजगंज चौक पर हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से साधारण स्वयंसेवक, महात्मा फुले और डॉक्टर अम्बेडकर, अहिल्याबाई होल्कर बिंदु से विराट तक, क्रांतिकारी सुभाष, महाराणा प्रताप, हिंदुत्व सामाजिक समरसता आदि पुस्तको को क्रेताओं ने खरीदा और लिखी जानकारी को सराहा। मौके पर संघ से मुरारी झा, अभिषेक राज, शिवम उपाध्याय, बृजमोहन भगत, सुनील कुमार आर्य, आकाश गुप्ता, गौतम कुमार, अमन कुमार के साथ संघ के विचारधारा वाले थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...