बागपत, जुलाई 16 -- चौ.केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में हिन्दी, अंग्रेजी साहित्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें कक्षा 3 से 5 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उच्च स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। हिन्दी साहित्य प्रतियोगिता में कक्षा 3 की छात्रा अक्षा ने प्रथम, अवनि राणा द्वितीय स्थान पर रही। कक्षा 4 से महिबा, अभिनव पहले दो स्थान पर रहे। कक्षा 5 में सोबिया प्रथम रिया पंवार द्वितीय स्थान पर रही। अंग्रेजी साहित्य प्रतियोगिता में कक्षा 5 से आदित्य, कक्षा 3 से वेद पंवार, कक्षा 4 की आराध्या प्रथम स्थान पर रही। कक्षा 5 के अंश, कक्षा 4 की यशवी, कक्षा 3 के अर्जुन ने द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने बच्चों को साहित्य का महत्व बताया, वहीं उप प्रधानाचार्या यामिनी चौधरी ने विजेताओं को पुरस्क...