फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 8 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। हिंदी साहित्य भारती ने चार प्रकोष्ठों के माध्यम से साहित्यिक क्षेत्र में चेतना जगाने का संकल्प लिया है। सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर जेएनवी रोड में बैठक का शुभारंभ प्रदेश उपाध्यक्ष डा.वंदना द्विवेदी ने किया। केंद्रीय कार्यकारिणी की सदस्य भारीत मिश्रा ने बताया कि संस्था ने चार प्रकोष्ठ बनाये हैं जिसमें अध्यात्मिक प्रकोष्ठ का प्रभारी आचार्य प्रदीप नरायन शुक्ला, महिला प्रकोष्ठ का प्रभारी रागिनी मिश्रा, कलमक ार प्रकोष्ठ का प्रभारी डॉ.कृष्णकांत अक्षर, शिक्षक प्रकोष्ठ का ओमप्रकाश शुक्ला को दायित्व दिया गया है। इस दौरान संस्था के कार्यो की विस्तृत जानकारी दी गयी। प्रीति तिवारी, स्मृति अग्निहोत्री, आलोक बिहारी शुक्ला, उत्कर्ष अग्निहोत्री, आदेश गंगवार, अर्चना चतुर्वेदी, नरेश द्विवेदी, श्रीनि...