नई दिल्ली, दिसम्बर 24 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। साहित्य अकादमी ने प्रख्यात उपन्यासकार, कवि और साहित्य अकादमी के महत्तर सदस्य विनोद कुमार शुल्क के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया। उनके सम्मान में साहित्य अकादमी के दिल्ली कार्यालय सहित सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में आधे दिन का अवकाश भी घोषित किया गया। प्रख्यात साहित्यकार शुक्ल का 23 दिसंबर को निधन हो गया था। बुधवार को अकादमी में आयोजित शोकसभा में सचिव पल्लवी प्रशांत होलकर ने श्रद्धांजलि संदेश का पाठ किया। इसमें कहा गया कि विराट महाजीवन के स्मृति आख्यानकार, भाष्यकार और प्रवक्ता विनोद कुमार शुक्ल के लिए रचना करना सांस लेने की तरह ही एक स्वाभाविक प्रक्रिया रही है, इसीलिए उनका संपूर्ण लेखन किसी पवित्र ऋचा की तरह प्रतीत होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.