हाथरस, अक्टूबर 27 -- हाथरस। साहित्यिक संस्था संस्कार भारती, बृज कला केंद्र, राष्ट्रीय कवि संगम एवं काका स्मारक आयोजन समिति के संयुक्त तत्वावधान में डॉक्टर अनु विमल की अध्यक्षता में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि आचार्य कुलम पतंजलि हरिद्वार से कवियत्री गायत्री शर्मा ने कहा कि सनातन धर्म हमारा आधार है। हमें इसके प्रति जागरूकता करने की आवश्यकता है। 33 कोटि देवी देवताओं की गणना में भ्रम है। 33 कोटि का अर्थ 33 प्रकार के देवता हैं जिनमें 11रुद्र, 12आदित्य, 8 बसु व 2 अश्विनी कुमार हैं। कार्यक्रम समन्वयक आशुकवि अनिल बोहरे ने कहा कि दीपावली पर लक्ष्मी पूजन का महत्व है अतः दीपावली मिलन में संस्थाओं की लक्ष्मीयों अर्थात नारीशक्ति को विशेष महत्व आवश्यक है। इससे पहले संस्कार भारती के जिलाध्यक्ष चेतन उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.