बस्ती, दिसम्बर 15 -- बस्ती। प्रेस क्लब सभागार में साहित्यिक संस्था शब्द सुमन का 11 वां स्थापना दिवस रविवार को साहित्यिक सरोकारों पर विमर्श, कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह के साथ सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि कवि अनुराग मिश्र 'गैर' ने कहा कि साहित्यिक पत्र पत्रिकाओं को समाज के स्तर पर सहयोग किए जाने की आवश्यकता है। उनकी पंक्तियां 'आपने ही पांव काटा था, हमारा एक दिन, अब हमारे हक में कुछ बैसाखियां लिख दीजिए' को श्रोताओं ने सराहा। विशिष्ट अतिथि डॉ. वीके वर्मा ने कहा कि साहित्यिक पत्रिकाएं जीवित रहे इसके लिए सबको आगे आना होगा। शब्द सुमन के संस्थापक डॉ. रामकृष्ण लाल जगमग ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि साहित्यिक आयोजन आज की आवश्यकता है, जिससे नई पीढी संवेदनशील होने के साथ ही अपने समाज के सत्य को समझ सके। शायर कलीम कैसर ने समां बांध दिया। उनका शेर 'चाहतों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.