देहरादून, मई 20 -- दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र की ओर से मंगलवार को शिक्षा विद प्रदीप डबराल के काव्य संग्रह 'तरंग विमोचन किया गया। इस दौरान साहित्यिक चर्चा भी हुई। जनकवि डॉ. अतुल शर्मा ने रचनाकार की रचनाओं की समीक्षा करते हुये कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद प्रदीप डबराल की ओर से विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन कार्य किया जा रहा है। प्रस्तुत कविता संग्रह की कविताओं को पढ़कर स्पष्ट होता है कि उनकी लेखन शैली निरंतर निखरती जा रही है। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.मुनीराम सकलानी 'मुनीन्द्र' ने कहा कि डबराल की कविताएं जहां एक ओर समकालीन वातावरण का वास्तविक दस्तावेज हैं, वहीं, यह कवि मन की सुकोमल भावनाओं का उच्छवास भी है। उन्होंने कहा कि छोटी बहन की अन्तिम समय की पीढ़ा को कवि ने बड़े ही मार्मिक रूप में व्यक्त किया है। प्रो. डीआर पुरोहित ने ने कहा कि 'तरंग' की कवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.