भागलपुर, फरवरी 7 -- भागलपुर। सामाजिक संगठन अंग-जन-गण और साहित्यिक संस्था अंग संवाद के संयुक्त तत्वाधान में साहित्यकार सुरेंद्र प्रसाद यादव की लिखित उपन्यास 'मदार कुसुम', कहानी संग्रह 'मठनी' और इन्हीं की रचनाओं पर आधारित 'आंगी' पत्रिका का लोकार्पण समारोह शुक्रवार को एक होटल में आयोजित किया गया। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अमरेंद्र ने कहा कि वर्तमान समय में जहां गांव की आवाज को मुखरित करने वाले लेखकों की काफी कमी है। ऐसे में साहित्यकार सुरेंद्र प्रसाद यादव इस कार्य को बखूबी कर रहे हैं। मौके पर डॉ. आभा, प्रसून लतांत, सत्य नारायण मंडल, रंगकर्मी शीतांशु अरुण, अर्पिता चौधरी, राजकुमार, डॉ. श्वेता भारती आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...